Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

होली मनाने घर जा रहे बिजनेसमैन समेत 5 की मौत

Date:

यूपी के बस्ती जिले में कार और कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे में बिजनेसमैन समेत कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। 3 गंभीर हैं। कार सवार गुजरात से होली मनाने अपने घर गोरखपुर आ रहे थे। हादसा रविवार सुबह 7 बजे नगर थाना इलाके में हुआ।

हाईवे पर अचानक कंटेनर ने लेन बदल दी। डिवाइडर न होने की वजह से सामने से आ रही कार टकरा गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार सवार 8 में से 5 की मौके पर मौत हो गई। एसयूवी गाड़ी हेक्सा का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। शव सीट से चिपक गए।

टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन,गाड़ी इस तरह से पिचक गई थी, वह बाहर नहीं निकाल पाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रॉड से गाड़ी तोड़कर किसी तरह से घायल और शवों को बाहर निकाला। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...