Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

बठिंडा रिहैब सेंटर में स्वास्थ्य मंत्री का दौरा

Date:

 

बठिंडा–पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बठिंडा के रिहैबिलिटेशन सेंटर का दौरा किया। यह दौरा नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत किया गया। मंत्री ने बताया कि पंजाब में नशे से जुड़े अपराधों की संख्या चिंताजनक है। जेलें अपराधियों से भरी हैं। इससे पुलिस और न्यायालयों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ज्यादातर युवाओं में नशे की लत स्कूल के समय से ही शुरू हो जाती है। यह बात नशा करने वाले युवाओं से सीधी बातचीत में सामने आई। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पंजाब सरकार ने कई नई पहल की हैं। सरकारी अस्पतालों में निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा मोबाइल मोहल्ला क्लिनिक की भी शुरुआत की जा रही है, जो गांवों में जाकर लोगों का इलाज करेंगी।

किसान आंदोलन पर बोलते हुए मंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कें बंद की गई हैं और किसानों को मरण व्रत पर बैठने को मजबूर किया जा रहा है। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की कमी चल रही है। जिसके चलते हमने बड़े कॉर्पोरेट अस्पतालों और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों से बात चल रही है, जो सरकारी अस्पताल में सेवा देंगे, जो मरीजों के लिए बिल्कुल मुफ्त में होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related