Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

लुधियाना में व्यक्ति ने लगाई फांसी:पत्नी गई थी पार्लर

Date:

लुधियाना में बीती रात कोचर मार्केट रोड पर किराए के मकान में रहने वाले राजमिस्त्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतक के बच्चों ने जब अपने पिता का शव खिड़की से लटकता देखा तो उन्होंने तुरंत शोर मचाया।

लोगों ने व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक का नाम कन्हैया (30) है। कन्हैया की शादी 10 साल पहले मुस्कान नाम की लड़की से हुई थी। घटना के वक्त मुस्कान पार्लर में काम करने गई थी।

जानकारी के अनुसार घटना का पता तब चला जब कन्हैया के बच्चे मंदिर से पूजा अर्चना कर घर लौटे। वे काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर बड़े बेटे रेहान ने खिड़की से झांककर देखा तो पिता पंखे से कपड़े के सहारे लटके हुए थे। जिसके बाद बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। क्षेत्र के लोग उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले गए और उनकी पत्नी मुस्कान को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की जानकारी मिलने के बाद पत्नी और बच्चे अस्पताल में रोते रहे। मुस्कान खान ने बताया कि करीब 10 साल पहले उनका प्रेम विवाह हुआ था। मृतक कन्हैया हिंदू परिवार से था और वह मुस्लिम समुदाय से है। उनके दो बेटे हैं। उसका पति कन्हैया टाइल लगाने का काम करता था और वह ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।

देर रात वह काम पर थी। तभी उसके बड़े बेटे रेहान ने उसे फोन करके बताया कि उसके पिता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है जिसके बाद वे सभी सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया और मामले की सूचना थाना कोचर मार्केट की पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related