Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

जादवपुर यूनिवर्सिटी मामला- शिक्षा मंत्री समेत 3 पर FIR

Date:

कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुए हंगामा मामले में पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु, उनके ड्राइवर और TMC नेता ओम प्रकाश मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। इनपर शारीरिक हमला, धमकी देने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

कोलकाता पुलिस के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के एक छात्र की शिकायत के बाद एक्शन लिया गया है। यह छात्र 1 मार्च को हुई घटना में घायल हुआ था। इस मामले में बुधवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने आंदोलन कर रहे छात्रों की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज करने को कहा था।

दरअसल, जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव तत्काल कराने की मांग को लेकर SFI और दूसरे स्टूडेंट फ्रंट्स कैंपस में प्रदर्शन कर रहे थे। तभी 1 मार्च को राज्य के शिक्षा मंत्री यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में आए। छात्र उनसे मिलने पहुंचे और मांगपत्र सौंपा।

दावा किया गया कि मंत्री छात्रों की पूरी बात सुने बिना अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे। इसी दौरान सैकड़ों छात्रों ने कार को घेर लिया और चलती कार के पीछे छात्र दौड़े। कुछ छात्र कार के बोनट पर चढ़ गए। कार की विंडस्क्रीन टूट गई। कार के नीचे आने से दो छात्र घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...