Saturday, November 7, 2026
Saturday, November 7, 2026

ट्रंप का बड़ा फैसला, 4 मार्च से मेक्सिको, कनाडा पर टैरिफ लागू

Date:

 

 

 

इंटरनेशनल :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया है कि 4 मार्च से मेक्सिको, कनाडा और चीन पर उनके प्रस्तावित टैरिफ लागू होंगे। यह घोषणा ट्रम्प ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में की, जिससे व्यापारिक जगत में हलचल मच गई है। इस फैसले के बाद, मेक्सिको और कनाडा से आयात पर 25% का टैरिफ और चीन पर अतिरिक्त 10% टैरिफ लागू होंगे। ट्रम्प प्रशासन ने 3 फरवरी को मेक्सिको और कनाडा से आयात होने वाले सामान पर 25% टैरिफ एक महीने के लिए रोक दिए थे। लेकिन हाल ही में प्रशासन के बयान से यह साफ नहीं हो पा रहा था कि यह टैरिफ फिर से लागू होंगे या नहीं। अब राष्ट्रपति ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि 4 मार्च से यह टैरिफ पूरी तरह से लागू होंगे।

ट्रम्प का कहना है कि अवैध ड्रग्स अभी भी मेक्सिको और कनाडा से अमेरिका में बहुत अधिक मात्रा में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने अपनी सीमाओं की निगरानी बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। ट्रम्प का कहना है, “हम इस संकट को अमेरिका को नुकसान पहुँचाने की अनुमति नहीं दे सकते हैं, और जब तक यह पूरी तरह से बंद नहीं हो जाता, या कम से कम गंभीर रूप से सीमित नहीं हो जाता, तब तक यह टैरिफ लागू रहेंगे।”

इसके साथ ही ट्रम्प ने चीन के खिलाफ भी एक और बड़ा कदम उठाया है। चीन पहले से ही अमेरिका से आयातित सामान पर 10% टैरिफ का सामना कर रहा है, लेकिन ट्रम्प ने घोषणा की कि 4 मार्च से चीन पर भी अतिरिक्त 10% टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम वैश्विक व्यापार को प्रभावित कर सकता है, लेकिन इसे जरूरी बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप...

चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए...