Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

हरियाणा सीएम सैनी की PM मोदी से मीटिंग

Date:

 

चंडीगढ़–हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली दौर पर हैं। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। सीएम सैनी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी।

करीब आधा घंटे हुई इस मुलाकात के बाद सीएम सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्लीवासियों को भी केंद्र की हर योजना का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार के साथ मिलकर चलने से दिल्ली के कार्यों की गति दोगुनी होगी।

सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा में चल रही केंद्रीय येाजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली है। इस मीटिंग में हरियाणा में चल रहे निकाय चुनाव को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा सीएम से अपडेट लिया।

सीएम सैनी ने बताया हरियाणा के आधारभूत विकास और भविष्य की परियोजनाओं पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी है। इसके साथ ही हरियाणा में केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं की भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिपोर्ट ली। इसके अलावा केंद्रीय योजनाओं की क्रियान्वयन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति रिपोर्ट ली है।

हरियाणा सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ भविष्य में केंद्र सरकार के साथ मिलकर हरियाणा के सतत विकास और विकसित भारत 2047 के संकल्प में हरियाणा की भागीदारी पर भी चर्चा हुई। आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी प्रधानमंत्री ने अपडेट लिया। सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा को और भी विकसित बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...