Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

पंजाब पुलिस ने निकाली 1746 कांस्टेबल की भर्ती:21 फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Date:

 

चंडीगढ़–देश के युवाओं का पंजाब पुलिस जॉइन करने का सपना जल्दी ही हकीकत में बदलेगा। पुलिस ने 1746 कांस्टेबल पद की भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी सुबह सात बजे से शुरू होकर 13 मार्च रात 11.55 बजे तक चलेगी।युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए हेल्प डेस्क भी गठित किया गया है। हेल्प डेस्क के लिए लोगों को 022 -61306265 नंबर पर कॉल करनी होगी।

इस भर्ती प्रक्रिया में 1216 पदों जिला काडर और 485 आर्म्ड कैडर पर भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया में देश का कोई भी नागरिक हिस्सा ले सकता है। भर्ती के लिए कम से कम आयु सीमा 18 साल और अधिक से अधिक 28 साल तय की गई है। रिजर्व कैटेगरी से संबंधित आवेदकों को पांच साल की छूट दी जाएगी। वह 33 साल तक आवेदन कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related