Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

ग्वाटेमाला में बस हादसा, 55 की मौत:20 मीटर गहरे नाले में गिरी बस

Date:

 

ग्वाटेमाला सिटी–मध्य अमेरिका में स्थित ग्वाटेमाला देश की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में सोमवार को एक बस पुल से नीचे गिर गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस हादसे में 55 लोगों की मौत हो गई। यात्रियों से भरी यह बस सैन अगस्टिन अकासागुस्तलान शहर से राजधानी जा रही थी।फायर बिग्रेड के एक अधिकारी एडविन विलाग्रान ने बताया कि कई हादसे से पहले कई गाड़ियां आपस में टकरा गई थी, इसके बाद बस करीब 20 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद आधी बस नाले में डूब गई, इस वजह से लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक हादसे के वक्त बस में लगभग 70 लोग सवार थे। ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवालो ने देश में 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। इसके साथ ही लोगों की मदद के लिए सेना और डिजास्टर एजेंसी को तैनात किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...