Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

भारत से रिहा होकर पाकिस्तान लौटे 5 कैदी

Date:

 

अमृतसर–भारत सरकार ने आज (शुक्रवार को) मानवता और आपसी सौहार्द का परिचय देते हुए 5 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया। ये सभी कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके थे। दोनों देशों के बीच हुई आपसी सहमति के तहत इन्हें रिहा किया गया है।

रिहा किए गए कैदियों में एक ने प्यार के लिए सीमा लांघ ली, जबकि किसी पर जासूसी का आरोप लगा और किसी का वीजा खत्म हो गया था। रिहाई के बाद मीडिया से बात करते हुए इन कैदियों ने भारत में मिले प्रेम और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी महसूस नहीं हुआ कि वे एक दूसरे देश में हैं। इनमें से कई कैदियों ने अपनी जिंदगी के 15 से 17 साल भारत की जेलों में बिताए हैं और अब वे अपने वतन लौटकर बेहद खुश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...