Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

पंजाब में एजेंटों पर कार्रवाई शुरू:अमृतसर में पहली FIR

Date:

 

अमृतसर—अमेरिका से जबरन भारत भेजे गए 104 भारतीयों में से 31 पंजाब के नागरिक थे। इनकी शिकायतों के आधार पर अब पंजाब में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहला मामला पंजाब के अमृतसर जिले के राजासांसी थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोटली खेहरा गांव निवासी एजेंट सतनाम सिंह पुत्र तरसेम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।यह मामला अमेरिका से डिपोर्ट किए गए सलेमपुर निवासी दिलेर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने दिलेर सिंह को अवैध रूप से अमेरिका भेजने के मामले में यह कार्रवाई की है। कल कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी दिलेर सिंह से मिलने पहुंचे थे।

दलेर सिंह ने बताया था कि उनका सफर 15 अगस्त 2024 को शुरू हुआ था, जब वे घर से निकले थे। एक एजेंट ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह एक नंबर में उन्हें अमेरिका पहुंचा देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले उन्हें दुबई ले जाया गया और फिर ब्राजील पहुंचाया गया।

ब्राजील में उन्हें 2 महीने तक रोका गया। एजेंटों ने पहले वीजा लगवाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में कहा कि वीजा संभव नहीं है और अब “डंकी रूट” अपनाना पड़ेगा। अंत में हमें कहा गया कि पनामा के जंगलों से होकर जाना होगा। इस रूट को निचला डंकी रूट कहा जाता है।

हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था। हमें हां करनी पड़ी और हम पनामा के जंगलों से अमेरिका के लिए निकल पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...