Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

मेरिटोरियस स्टूडेंट्स को सरकार करवाएगी छह दिन का टूर

Date:

 

चंडीगढ़—पंजाब के 18 हजार सरकारी स्कूल में आज (5 फरवरी को) को मेगा पेरेंट्स टीचर मीटिंग पीटीएम चल रही है। काफी संख्या में बच्चों के पेरेंट्स मीटिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे रहे हैं। जिनका शानदार स्वागत किया जा रहा है। इसके अलावा पंजाब के मंत्री और विधायक भी अपने-अपने हलकों के स्कूलों में चल रही पीटीएम में शामिल हो रहे हैं।

इसी कड़ी में पठानकोट के दो स्कूलों में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क पहुंचे। उन्होंने इस मौके बताया कि पंजाब सरकार जहां टीचरों को विदेशों से पढ़ाने व मैनेजमेंट की ट्रेनिंग करवा रही है। वहीं, आने वाले दिनों में लगातार मेरिट में आने स्टूडेंट्स को पूरे देश के ऐतिहासिक जगहों का टूर करवाएगी। यह टूर छह दिन का रहेगा। इससे बच्चों काे काफी फायदा होगा। उन्हें काफी कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

इस मौके मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद पंजाब के स्कूलों की सूरत बदली है। सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स को निजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। पठानकोट के लिए कल ही शिक्षा विभाग ने दो करोड़ रुपए की राशि जारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related