Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

महापंचायतों को सफल बनाने की रणनीति में जुटे किसान

Date:

पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को 13 फरवरी को एक साल पूरा होने जा रहा है। ऐसे में अब किसानों ने 11 से 13 फरवरी तक होने वाली किसान महापंचायतों को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, क्योंकि 14 फरवरी को चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ किसानों की बैठक है।

दोनों बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचने भी लगे हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल आज 72वें दिन में प्रवेश कर गई है। उनकी हालत में थोड़ा सुधार है। वह पानी के सहारे चल रहे हैं। वह कुछ खा-पी नहीं रहे हैं।

हालांकि केंद्र सरकार की ओर से बैठक का न्योता मिलने के बाद उन्होंने किसान नेताओं की सलाह पर मेडिकल सुविधाएं जरूर लेनी शुरू कर दी हैं। वहीं डॉक्टरों की टीमें उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related