Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

 पंजाब में गैंगस्टर महफूज खान गिरफ्तार:गोल्डी बराड़ का करीबी,5 पिस्तौल समेत जिंदा कारतूस बरामद

Date:

 

मोहाली—पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और एसएएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गैंगस्टर महफूज उर्फ ​​विशाल खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी विशाल खान ने पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार समेत लॉजिस्टिक मुहैया कराने में काफी मदद की थी।

आरोपी को पुलिस ने एसएएस नगर के पास से गिरफ्तार किया है। जल्द ही उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि पता चल सके कि उक्त आरोपी हथियार कहां से लाता था और किन नंबरों से गोल्डी बराड़ से बात करता था।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब और एसएएस नगर पुलिस के संयुक्त अभियान में विशाल खान को गिरफ्तार किया गया है। विशाल ने पिछले साल सितंबर माह में डेरा बस्सी में एक आईलेट्स सेंटर पर गोलीबारी की थी। विशाल खान उक्त घटना का मास्टरमाइंड था और तब से फरार था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related