Thursday, September 17, 2026
Thursday, September 17, 2026

पंजाब CMभगवंत मान 26 जनवरी को मोहाली में तिरंगा फहराएंगे

Date:

 

फरीदकोट–पंजाब CM भगवंत मान को आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की ओर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उनके गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। अब वह फरीदकोट नहीं, बल्कि मोहाली में तिरंगा फहराएंगे।

कार्यक्रम बदलने का फैसला पंजाब सरकार ने बुधवार देर रात लिया था। हालांकि, तब उनके कार्यक्रम की जगह तय नहीं की गई थी। आज सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना दी गई है। वहीं, फरीदकोट में अब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां तिरंगा फहराएंगे।

इसके अलावा SFJ चीफ खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ फरीदकोट में FIR दर्ज हो गई है। उसने CM मान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा था कि जो उल्टा चलता है, उसका हश्र पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related