Saturday, July 25, 2026
Saturday, July 25, 2026

सैफ अली खान पर हमला करने वाला गिरफ्तार

Date:

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर जाकर हमला करने वाला आरोपी शनिवार देर रात ठाणे से गिरफ्तार हुआ। रविवार सुबह मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें बताया कि आरोपी चोरी करने के इरादे से एक्टर के घर में घुसा था। उसके बाद भारत का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। उसके बांग्लादेशी होने का शक है।

पुलिस ने ये भी बताया कि उसका असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, जिसकी उम्र 30 साल है। वह पहली बार सैफ के अपार्टमेंट में घुसा था। उसने अपना नाम विजय दास रख लिया था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। यहां वह हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता है।

इससे पहले पुलिस ने शनिवार को एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया था। पुलिस अब तक करीब 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मामले में 35 टीमें लगाई गई थीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related