Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

जालंधर में पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की फायरिंग

Date:

 

जालंधर–पंजाब के जालंधर जिले में नेशनल हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने गोलियां चलाकर करीब 35 हजार रुपए की नकदी लूट ली और फरार हो गए। सारे घटनाक्रम का बुधवार देर शाम सीसीटीवी सामने आया।

जिसमें बाइक सवार लुटेरे वारदात कर मौके से फरार होते हुए नजर आ रहे हैं। जालंधर देहात पुलिस के थाना आदमपुर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के लिए कोशिश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

जम्मू नेशनल हाईवे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के मालिक पुष्पिंदर सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत उन्होंने थाना आदमपुर की पुलिस को दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात बाइक पर सवार होकर तीन लुटेरे आए थे। जिन्होंने उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पंप से करीब 35 हजार रुपए की नकदी अपने साथ लेकर फरार हुए हैं। सभी आरोपी अपना मुंह ढक कर पंप पर आए थे। आरोपियों ने जाते जाते करीब 4 रौंद फायरिंग की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related