Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

विजीलैंस ब्यूरो की कार्रवाई, पंचायत सचिव रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार

Date:

 

 

पटियाला  : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने संगरूर जिले के ब्लाक मूनक में ब्लाक विकास पर पंचायत दफ्तर में तैनात पंचायत सचिव प्रिथवी सिंह को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस केस में क्षेत्रीय डिप्टी डायरैक्टर, लोकल फंड आडिट, पटियाला के दफ़्तर में तैनात आडिट इंस्पैक्टर दविन्दर बांसल को भी नामज़द किया गया है। इस संबधी जानकारी देते राज विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी वक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को गांव महा सिंह वाला, मुनक निवासी गुरविन्दर सिंह की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है जो कि पूर्व सरपंच का पति है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुंच कर आरोप लगाया है कि उक्त पंचायत सचिव ने गांव महां सिंह वाला की पंचायत की तरफ से पिछले कार्यकाल के दौरान करवाए गए विकास कार्यों का आडिट करवाने बदले 20,000 रुपए की रिश्वत की मांग की है और कहा है कि यह रिश्वत उक्त दविन्दर बांसल, आडिट इंस्पेक्टर के साथ सांझी की जानी है। उन्होंने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया जिस दौरान दोषी पंचायत सचिव को दो सरकारी गवाहों की हाज़री में शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम हासिल करते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। आरोपी प्रिथवी सिंह और आडिट इंस्पैक्टर दविन्दर बांसल खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मुलजिम को कल अदालत में पेस किया जायेगा और इस मामले की ओर तफतीश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...