Friday, August 15, 2025
Friday, August 15, 2025

राजस्थान में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

Date:

 

श्रीगंगानगर–श्रीगंगानगर जिले के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठिए को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने मार गिराया। मंगलवार की देर रात साढ़े बारह बजे पाकिस्तानी भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। एसपी गौरव यादव ने बताया कि केसरीसिंहपुर इलाके के एक एक्स गांव के पास यह घटना हुई है।

घुसपैठिया भारतीय सीमा में पिलर की तरफ आने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बीएसएफ जवानों ने उसे सचेत किया। फिर भी वह नहीं माना। इसके बाद जवानों ने उसे ढेर कर दिया। उसके पास कुछ पाकिस्तानी मुद्रा, सिगरेट का पैकेट और कुछ अन्य सामान मिला है।सेना और पुलिस जानकारी जुटाने में लगी

बॉर्डर पर मारे गए घुसपैठिए के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सेना और पुलिस के अफसरों के बीच लगातार बातचीत हो रही है। घुसपैठिए के पास से एक आईडी कार्ड मिला है, जिस पर उर्दू में कुछ लिखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related