Thursday, July 30, 2026
Thursday, July 30, 2026

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की हालत गंभीर:ठाणे के हॉस्पिटल में भर्ती

Date:

स्पोर्ट्स -पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें शनिवार देर रात ठाणे के अस्पताल में भर्ती किया गया। न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, 52 साल के कांबली की हालत गंभीर है।

52 साल के कांबली कुछ सालों से हार्ट संबंधी समस्याओं के अलावा डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। वे दवाएं ले रहे हैं। कांबली को साल 2013 में दिल का दौरा भी पड़ चुका है। उन्होंने रक यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बताया था की सचिन तेंदुलकर ने उनकी हार्ट सर्जरी कराई थी।

हाल ही में कोच रमाकांत आचरेकर कार्यक्रम में विनोद कांबली नजर आए थे। इस दौरान उनका सचिन तेंदुलकर के साथ वीडियो भी वायरल हुआ था।

कांबुली 4 दिसंबर को कोच आचरेकर समारोह में नजर आए थे। इसमें वे सचिन का हाथ कस कर थाम लेते हैं। फिर एंकर आता है और कांबली को हाथ छोड़ने को लेकर समझाता है। आखिर में फिर सचिन उनसे दूर हो जाते हैं। यहां कांबली के चेहरे पर निराशा नजर आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related