Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पंजाब के उद्योगपति राजेंदर गुप्ता बने पर्सन ऑफ द ईयर

Date:

 

लुधियाना–पंजाब के मशहूर टेक्सटाइल ग्रुप ट्राइडेंट के संस्थापक पद्मश्री राजिंदर गुप्ता व ट्राइडेंट समूह को अंतर्राष्ट्रीय टाइम मैगजीन के दिसंबर 2024 (पर्सन ऑफ द ईयर) संस्करण में शामिल किया गया है। टाइम के पर्सन ऑफ द ईयर 2024 डोनाल्ड ट्रम्प हैं। टाइम के प्रधान संपादक सैम जैकब्स के अनुसार, ट्रम्प को “विशाल पैमाने पर वापसी करने” और संयुक्त राज्य अमेरिका में राजनीतिक माहौल बदलने के लिए स्वीकार किया गया।

ट्राइडेंट ग्रुप एक डायवर्सिफाइड वैश्विक समूह है, जिसकी टेक्सटाइल (यार्न, बाथ और बेड लिनन) पेपर (गेहूं के भूसे पर आधारित) और कैमिकल क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपस्थिति है। ट्राइडेंट समूह एक वैश्विक टेक्सटाइल पावर हाउस के रूप में उभरा है, आज जिनका 61% उत्पादन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय रिटेल विक्रेताओं को निर्यात किया जाता है। कंपनी ने न केवल खुद को दुनिया की सबसे बड़ी टेरी टॉवल निर्माता के रूप में स्थापित किया बल्कि सस्टेनेबल और सामाजिक रूप से जागरूक औद्योगीकरण का एक मॉडल भी बन गई है। हाल ही में, राजिंदर गुप्ता ने सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए मध्य प्रदेश में 3 हजार करोड़ रुपए के नए निवेश की भी घोषणा की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related