Monday, October 12, 2026
Monday, October 12, 2026

लुधियाना में हाई वोल्टेज तारों से झुलसा छात्र:  खेलते समय लगा बिल्डिंग से करंट

Date:

 

लुधियाना–पंजाब के लुधियाना में ढंडारी खुर्द छत पर खेल रहे छात्र को अचानक हाई वोल्टेज तारों से करंट लग गया। छात्र बुरी तरह से झुलस गया। विशाल छत्त पर ही बेहोश होकर गिर गया। शोर-शराबा पड़ने पर तुरंत छात्र को सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ती देख तुरंत उसे पीजीआई रेफर कर दिया। घायल छात्र का नाम विशाल (14) है। जानकारी देते हुए विशाल के जीजा सुमित ने कहा कि विशाल छत पर खेल रहा था। तभी पड़ोस में रहती महिला ने पानी से भीगी साड़ी छत्त पर सुखने के लिए डाली थी। विशाल अपनी छत्त पर खेल रहा था। शक है कि शायद हवा चलने के कारण साड़ी में जो पानी था वह हाईटेंशन तारों पर पड़ गया जिस कारण बिल्डिंग की छत्त पर करंट आ गया।

घायल विशाल ने कहा कि वह नहा कर छत्त के बनेरे के पास खेलते समय खड़ा हो गया। तभी अचानक से उसे करंट लग गया। उसे लगा जैसे उसे आग लग गई हो। पूरी बिल्डिंग की तारें जल गई। हादसे में महिला के भी झुलसे होने का पता चला है।विशाल को जब अस्पताल लेकर आए तो वह करीब 60 से 70 फीसदी झुलसा हुआ था।

डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हाई वोल्टेज तारों को लेकर पावरकाम के खिलाफ भी काफी रोष है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...