Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पंजाब के निकाय चुनावों में ‘आप’ की बड़ी जीत: अमन अरोड़ा

Date:

चंडीगढ़, 21 दिसंबर

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के स्थानीय निकाय चुनावों में 977 में से 50 प्रतिशत से अधिक वार्डों में जीत हासिल करके इतिहास रचा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि यह शानदार जीत आम आदमी पार्टी के जन-समर्थक शासन और पारदर्शी राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

अरोड़ा ने ट्विटर पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उम्मीद करता हूं कि सभी निर्वाचित पार्षद लोगों की सेवा और विकास के लिए समर्पित रहेंगे।

मीडिया को जारी एक बयान में अरोड़ा ने उत्साहजनक परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कहा कि पटियाला और जालंधर में, हमने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि फगवाड़ा जैसे छोटे निगमों में परिणाम पूरी तरह से हमारे पक्ष में नहीं आए, लुधियाना के नतीजों का अभी भी मिलान किया जा रहा है। यहां हमें जीत की उम्मीद है।

अरोड़ा ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग की सराहना की और इसकी तुलना कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुए कुप्रबंधन से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली और हेरफेर होता था। इस बार हमने पारदर्शी चुनाव देखा जिससे जनता का जनादेश और प्रबल हुआ है। हमने शून्य से इतनी महत्वपूर्ण जीत तक जो छलांग लगाई है, वह आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related