Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पंजाब में बिल्डिंग गिरी, एक लड़की की मौत:4 लोग अब भी दबे;

Date:

पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिरने के बाद रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। NDRF अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में 5 लोग दब गए थे। इनमें 3 लड़के और 2 लड़कियां थीं। इनमें से एक लड़की को रात में निकाल लिया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो चुकी है। वहीं, 4 लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की सूचना है।

कल शाम से शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में अब भी NDRF और आर्मी की टीमें जुटी हुई हैं। आज सुबह डॉक्टरों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। जहां बिल्डिंग गिरी है, उस साइट पर सीवर का पानी भर गया है, जिससे मलबे में दबे लोगों के जिंदा रहने की उम्मीद कम है।

फिलहाल, लेंटर को काटकर मलबा हटाने का काम जारी है। हादसे में बच निकले जिम ट्रेनर ने बताया था कि बिल्डिंग के 3 फ्लोर में जिम थे, बाकी 2 में लोग किराए पर रहते थे। रात में एक महिला अपने पति को ढूंढने मौके पर पहुंची थी। उसका पति यहां जिम करने आया था। हादसे के बाद से उसका फोन बंद आ रहा है।

मोहाली के कार्यवाहक DC विराज एस तिड़के ने देर रात जानकारी दी कि जिस लड़की की मलबे में दबने से मौत हो चुकी है, उसकी पहचान दृष्टि वर्मा (20) के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश में ठियोग के रहने वाले दिवंगत भगत वर्मा की पुत्री थी। उसे सोहाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसके अलावा, SSP दीपक पारीक ने बताया है कि साहिबजादा अजीत सिंह नगर पुलिस ने चाओ माजरा के रहने वाले बिल्डिंग मालिक परविंदर सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ शनिवार रात को पुलिस स्टेशन सोहाना में BNS की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related