Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

लुधियाना में AAP विधायक-पूर्व मंत्री की पत्नियां हारीं; जालंधर में 1 वोट से आप उम्मीदवार जीते

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब के 5 नगर निगमों में मतदान के बाद अब नतीजे आ रहे हैं। लुधियाना में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु हार गईं। उन्हें AAP के गुरप्रीत बब्बर ने हराया। वहीं वार्ड नंबर 77 में भाजपा उम्मीदवार पूनम रतड़ा ने विधायक अशोक पराशर पप्पी की पत्नी मीनू पराशर को हरा दिया।

जालंधर में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए पूर्व मेयर जगदीश राजा और उनकी पत्नी चुनाव हार गई हैं। यहां 48 नंबर वार्ड में निर्दलीय शिवनाथ शिब्बू 1 वोट से हार गए। AAP से टिकट न मिलने पर आजाद उतरे थे। AAP के हरजिंदर सिंह को जीत मिली है।

पटियाला में AAP को जीत मिली है। फगवाड़ा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है। अमृतसर में कांग्रेस के उम्मीदवार पिता और बेटी ने जीत हासिल की। वार्ड 14 से राज कंवल लक्की और वार्ड 9 से डॉ. शोभित कौर ने बाजी मारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related