Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

5 बार CM रहे ओपी चौटाला को अंतिम विदाई

Date:

 

हरियाणा के 5 बार मुख्यमंत्री रहे ओपी चौटाला के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए सिरसा के तेजा खेड़ा गांव स्थित फार्म हाउस में समाधि स्थल तैयार किया जा रहा है। समाधि स्थल के लिए कोलकाता से 12 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। इनमें 8 क्विंटल गेंदा और 2-2 क्विंटल गुलाब-गुलदाउदी हैं। दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें पंचतत्व में विलीन किया जाएगा।

इससे पहले दोपहर 2 बज तक उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए इसी फार्म हाउस में रखा गया। जहां उनका शरीर तिरंगे में लपेटा गया। उन्हें हरी पगड़ी और चश्मा पहनाया गया।अंतिम विदाई के मौके पर राजनीतिक तौर पर अलग उनके दोनों बेटे अजय चौटाला व अभय चौटाला और ओपी चौटाला के भाई रणजीत चौटाला भी एक साथ मौजूद हैं।

चौटाला का शुक्रवार (20 दिसंबर) को दोपहर 12 बजे दिल का दौरा पड़ने से गुरुग्राम में निधन हुआ था। वे 89 साल के थे। इसके बाद उनकी पार्थिव देह शुक्रवार रात ही सिरसा स्थित तेजा खेड़ा फार्म हाउस में लाई गई। हरियाणा सरकार ने उनके निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related