Monday, October 12, 2026
Monday, October 12, 2026

वोट डालने  जा रही नवविवाहित युवती के साथ  हुआ भयानक हादसा, मौके पर हुई मौत

Date:

 

अमृतसर  : पंजाब में सुबह से चल रहे नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बीच भयानक हादसे के खबर सामने आई है। अमृतसर में एक नवविवाहित युवती की भयानक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा दिन दिहाड़े अमृतसर के क्रिस्टल चौक में घटा। बताया जा रहा है कि युवती वोट डालने जा रही थी जिसकी सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती एक्टिवा पर जा रही थी और उसके साथ उसकी ननद का बच्चा भी था। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता तेज रफ्तार से एक्टिवा पर जा रही वहीं दूसरी तरफ से सीमेंट से भरा ट्रक भी तेज रफ्तार से आ रहा था। इस दौरान टक्कर होने से महिला नीचे गिर गई और उसका सिर ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे के भी काफी चोटें लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...