Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पंजाब में गवर्नर से मिले AAP नेता:कहा-किसानों से बातचीत करे केंद्र सरकार

Date:

 

चंडीगढ़–देश के गृहमंत्री अमित शाह के राज्यसभा में डॉ.अंबेडकर पर दिए गए बयान पर राजनीति गरमाई हुई है। इसी मामले को लेकर आज पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के एक डेलिगेशन ने पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस डेलिगेशन की अगुआई पंजाब AAP के प्रधान अमन अरोड़ा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुलाकात में हमने 2 प्रमुख चीजों को प्रमुखता से उठाया है।

यह हमारी 3 करोड़ आबादी के मेमोरेंडम को राष्ट्रपति तक पहुंचाए। साथ ही एक तो इसके लिए अमित शाह माफी मांगे। साथ ही उन्हें इस पद से हटाया जाए। दूसरा उन्होंने मुद्दा उठाया है कि पंजाब और हरियाणा की सीमा पर करीब 10 महीने से किसान आंदोलन चल रहा है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की स्थिति खराब है। ऐसे में केंद्र सरकार तुरंत किसानों बातचीत शुरू करें। डेलिगेशन में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर सहित कई नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related