Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

पंजाब में गीजर से गैस लीक, 2 बहनों की मौत:नहाने के लिए बाथरूम में गई थीं

Date:

जालंधर2 मिनट पहले

पंजाब के जालंधर में सोमवार (16 दिसंबर) को गीजर गैस लीक होने से 2 बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें नहाने के लिए बाथरूम में गई थीं। जब वे काफी देर तक बाहर रहीं तो घरवालों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।

मृतक लड़कियों की पहचान शरणजोत कौर (10) और प्रभजोत कौर (12) के रूप में हुई है। प्रभजोत 7वीं और शरणजोत कौर 5वीं की छात्रा थी। दोनों कस्बा भोगपुर के गांव लड़ोई मकी की रहने वाली थीं।

बहनें बाहर नहीं आईं तो परिजन पहुंचे जानकारी के अनुसार, जब दोनों नहाने के लिए बाथरुम में गईं तो काफी देर तक बाहर नहीं आई और कोई हलचल भी नहीं हुई।

जिसके चलते छोटा भाई आवाज लगाता रहा। जब तब भी दरवाजा नहीं खुला तो छोटे भाई ने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद बाथरुम का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दोनों बहनें बेहोश पड़ी थीं। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों बच्चियां कोई हलचल नहीं कर रही थीं। जिसके चलते उन्हें तुरंत डॉक्टरों के पास ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...