खमाणो की अरशदीप कौर बनी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

Date:

 

चंडीगढ़, 14 दिसंबर:माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.) फॉर गर्ल्स, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) की कैडेट अरशदीप कौर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं। एयर फोर्स एकेडमी, डुंडीगल (हैदराबाद) में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने आज पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इस प्रभावशाली परेड की समीक्षा भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह, पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम. ने की।

भारतीय वायु सेना की मेट्रोलॉजी ब्रांच में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त अरशदीप कौर फतेहगढ़ साहिब जिले के खमाणो निवासी श्री दलजिंदर पाल सिंह की बेटी हैं, जो व्यवसायी हैं।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने फ्लाइंग ऑफिसर अरशदीप कौर को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनकी सफलता पंजाब की अन्य बेटियों को भी रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

संस्थान के कैडेटों के रक्षा सेवाओं में कमीशन अधिकारी बनने पर संतोष व्यक्त करते हुए माई भागो ए.एफ.पी.आई. के डायरेक्टर मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने फ्लाइंग ऑफिसर अरशदीप कौर को भारतीय वायु सेना में उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जालंधर में नशा छुड़ाओ केंद्र के पास युवक की हत्या

जालंधर---पंजाब के जालंधर वेस्ट हलके में स्थित बाबू जगजीवन...

कांग्रेस व अकाली दल को बड़ा झटका, 100 के करीब परिवार AAP में शामिल

  मोगा : आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित...

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन तक मुफ्त बस यात्रा

  नेशनल -- रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश...

पंजाब में एक और नेता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

  पंजाब : पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध...