Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

फाजिल्का में धान की बोरियों के नीचे दबा ड्राइवर

Date:

फाजिल्का–पंजाब के फाजिल्का जिले में जलालाबाद में फिरोजपुर फाजिल्का हाईवे पर थाना सदर के सामने धान से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली हादसा ग्रस्त हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली में भरी धान की बोरियां ड्राइवर के ऊपर गिर गई और वह घायल हो गया l जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया l

जानकारी देते हुए घायल ड्राइवर सुखमंदर सिंह ने बताया कि वह जलालाबाद के गांव लधूवाला से फिरोजपुर धान की बोरियों से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था l जब वह जलालाबाद के थाना सदर के नजदीक पहुंचा, तो अचानक ट्राली के ऊपर से एक धान से भरी बोरी नीचे गिर गई, जो ट्रैक्टर ट्राली के टायर के नीचे आ गई l जिसके चलते उसके द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर ट्रैक्टर ट्राली पर लगी रस्सियां टूट गई और ऊपर से धान से भरी बोरियां नीचे गिरनी शुरू हो गई l

जिसके कारण ट्रैक्टर बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और मैं बोरियों के नीचे दब गया। जिसे एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...