Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल पकड़ा, ग्रेनेड, पिस्टल, ड्रोन बरामद:10 युवक गिरफ्तार

Date:

 

अमृतसर -पंजाब में अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तानी बेस वाला क्रॉस बॉर्डर आतंकी मॉड्यूल पकड़ा है। ये मॉड्यूल हरविंदर रिंदा और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हैप्पी पासियां, जीवन फौजी और अन्य चला रहे थे। इस मॉड्यूल के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 4 लोग इसे चला रहे थे, जबकि 6 लोग लॉजिस्टिक मदद कर रहे थे। इनके पास से 1 हैंड ग्रेनेड, 3 पिस्टल और एक चाइनीज ड्रोन बरामद किया गया है। इसी ड्रोन की मदद से आरोपी पाकिस्तान से हथियार मंगाते थे।

शुक्रवार को पंजाब के DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। गौरव यादव ने लिखा- यह मॉड्यूल बटाला में एक पुलिस अधिकारी के आवास पर हमले के लिए जिम्मेदार था। इसके अलावा, पुलिस के ठिकानों पर हमला करने की साजिश भी रची जा रही थी।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्जुन, लवप्रीत, दिलप्रीत, बसंत सिंह, अमनप्रीत, बरिंदरपाल, राजबीर, हरजोत, ज्वैगल मसीह और विश्वास मसीह के रूप में हुई है। अवतार सिंह और गुरनाम सिंह पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...