Friday, July 10, 2026
Friday, July 10, 2026

फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी काबू

Date:

 

जालंधर : जालंधर पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि जालंधर की देहात पुलिस ने फर्जी तरीके से करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर प्रापर्टी डीलर सहित 3 लोगों को काबू किया है। पता चला है कि आरोपी नकली दस्तावेजों का प्रयोग कर करीब 10 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन को पंजीकृत करवाने के प्रयास में थे, लेकिन ऐन मौके पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 3 लोगों को दबोच लिया है।  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलजीत सिंह निवासी कल्याणपुर, गुरप्रीत सिंह निवासी सिद्धमुत्सदी थाना नूरमहल, और जयराम निवासी स्वामी लाल जी नगर बूटा मंडी जालंधर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना फिल्लौर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस बारे जानकारी देते जालंधर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि खूफिया सूचना के आधार पर उक्त गिरफ्तारियां हुई हैं। आरोपी बहादुरक बा गांव भाटिया में 10 एकड़ जमीन का फर्जी तरीके से मालिकाना हक हासिल करने की योजना बना रहे थे। आरोपियों ने जाली आधार कार्ड बना रखे थे, जिसके आधार पर जमीन को हथियाने की कोशिश में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related