Monday, November 23, 2026
Monday, November 23, 2026

चब्बेवाल मेँ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. इशांक ने मारी बाजी

Date:

होशियारपुर : विधान सभा हलका चब्बेवाल के उपचुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। 15 राउंड में हुए वोटों की गिनती में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल 28690 वोटों के फर्क से जीत गए हैं।

इशांक कुमार चब्बेवाल को कुल 51904 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत कुमार दूसरे स्थान पर रहे हैं और उन्हें 23214 वोट मिली हैं और बीजेपी तीसरे स्थान पर रही है। बीजेपी प्रत्याशी सोहन सिंह ठंडल को 8692 वोट मिली हैं।

स्थानीय रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में एक मतगणना केंद्र स्थापित किया गया था। उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी कोमल मित्तल ने यहां विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गिनती सी.सी.टी.वी. कैमरों की निगरानी में की गई। एस.एस.पी. सुरेंद्र लांबा ने कहा कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतगणना केंद्र के आसपास 3 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई है ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...