Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों का रिजल्ट:रुझानों में NDA को 34 सीटों पर बढ़त

Date:

झारखंड की 81 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में NDA गठबंधन (BJP+) 34 सीटों पर आगे है और INDIA ब्लॉक (JMM+) को 17 सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है।

राज्य में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है। सरकार बनाने के लिए यहां बहुमत का आंकड़ा 41 है।

2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related