Wednesday, May 6, 2026
Wednesday, May 6, 2026

 लुधियाना में ‌BJP नेता ने बीच सड़क पर किया हंगामा

Date:

 

लुधियाना-लुधियाना में एक भाजपा नेता ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी की। नेता ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी। जब पुलिस ने उसे रोका तो उक्त नेता ने अपनी कार सड़क के बीच में खड़ी कर दी और पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी की।  इस मामले में सदर थाने की पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए सिटी ट्रैफिक जोन इंचार्ज कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी जतिंदर गोरियन 4 अन्य लोगों के साथ गांव पखोवाल चौक की तरफ से कार में आ रहा था। उसने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने कार को रुकने का इशारा किया।

उक्त व्यक्ति ने कार सड़क के बीच में खड़ी कर दी। उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के काम में बाधा डाली। जब ट्रैफिक पुलिस कर्मियों उसे जाने के लिए कहा तो जतिंदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी की।

पुलिस और नेता के बीच नोकझोंक सामने आने के बाद पीसीआर दस्ता भी मौके पर पहुंचा। थाना सदर की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 132,221,351,3(1),285 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...