Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

पंजाब में रूंह कंपा देने वाली वारदात, भाई की बेरहमी से ह+त्या

Date:

 

पंजाब — माछीवाड़ा के नजदीक ऐतिहासिक गांव झाड़ साहिब में आधी रात को सरहिंद नहर के किनारे सड़क पर 2 मौसेरे भाई के बीच खूनी झड़प हो गई। इसी बीच एक भाई ने दूसरे भाई का गला काटकर बेरहमी से कत्ल कर दिया।  इस संबंध में जानकारी देते हुए डी. एस.पी. तरलोचन सिंह ने बताया कि रात करीब 12.50 बजे माछीवाड़ा पुलिस थाने को कॉल आई कि झाड़ साहिब नजदीक खूनी झड़प हुई है। उन्होंने बताया कि रछपाल सिंह निवासी गुमाणपुर, हलका मजीठा अपना ट्रक लेकर लुधियाना से बद्दी की तरफ जा रहा था, जबकि चमकौर सिंह बद्दी से लुधियाना की ओर जा रहा था। यह दोनों झाड़ साहिब में आपस में एक-दूसरे को मिले गए और इनका पहला ही आपस में पारिवारिक क्लेश चला आ रहा है।

 

यहां दोनों ने एक दूसरे पर कृपाण से हमला कर दिया और दोनों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। चमकौर सिंह ने रछपाल सिंह की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया, जिससे उनकी जान चली गई, जबकि चमकौर साहिब खुद इस लड़ाई में बुरी तरह घायल हो गए। डी. एस. पी. तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस प्रमुख पवित्र सिंह, चौकी प्रभारी सुखविंदर सिंह और पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची, जिन्होंने देखा कि रछपाल सिंह सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी।पास ही चमकौर सिंह घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने रछपाल सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया है, जबकि चमकौर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डी.एस. पी. तरलोचन सिंह ने कहा कि परिजनों के आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related