Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

नवनियुक्त पुलिस जवानों ने सिफारिश और रिश्वत के बिना निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया

Date:


चंडीगढ़, 16 नवंबर
पंजाब पुलिस में नए चुने गए कांस्टेबलों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नियुक्ति पत्र प्राप्त करते हुए अपने विचार साझा करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां देने के लिए प्रदेश सरकार का दिल से धन्यवाद किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त कांस्टेबल मनिंदर सिंह ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे विदेश जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य की सेवा करने का अवसर देकर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया है।

नवनियुक्त कांस्टेबल संदीप कौर ने निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, जिसकी वजह से वे पुलिस बल में शामिल हो सकीं। उन्होंने भावुक होकर बताया कि वे अपने परिवार की पहली सरकारी कर्मचारी हैं, जो उनके और उनके परिवार के लिए गर्व की बात है।

इस दौरान अमृतपाल सिंह ने भी भावुक होकर कहा, “मेरी मां कैंसर की मरीज हैं, और मुझे आज सरकारी नौकरी मिलना हमारे परिवार के लिए सरकार का सबसे बड़ा तोहफा है। मुझे खुशी है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हुई है।”

नवनियुक्त महिला पुलिसकर्मी जसबीर कौर ने कहा कि पुलिस बल में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार मुख्यमंत्री का आभारी है, जिन्होंने उन्हें यह महत्वपूर्ण अवसर दिया। यह नौकरी उनके लिए एक सपना पूरा होने जैसा है।

कांस्टेबल मनप्रीत सिंह ने कहा कि वह एक पूर्व सैनिक हैं और इस नौकरी के लिए चुना जाना उनके लिए गर्व का पल है। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए इस नेक पहल की सराहना की और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

एक और कांस्टेबल शरणजीत कौर ने कहा कि वे इस नौकरी को पाने के लिए लगातार मेहनत कर रही थी परंतु मुख्यमंत्री द्वारा हर साल भर्ती किए जाने के वादे के चलते उनका सपना साकार हो सका। उन्होंने भर्ती के लिए सिफारिश और रिश्वत के बिना निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के लिए इस विलक्षण प्रयास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related