Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

पंजाब भर के वकीलों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Date:

 

लुधियाना: प्रिंकल गोलीकांड को लेकर लुधियाना बार काउंसिल के वकीलों द्वारा आज हड़ताल की गई। वकीलों का कहना था कि उनके साथी वकील को जानबूझकर इस मामले में फंसाया गया है। उन्होंने साथी वकील का नाम एफआईआर से नहीं हटाए जाने पर राज्य भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी।

लुधियाना बार काउंसिल की ओर से संयुक्त बयान में कहा गया कि आज वकील प्रिंकल गोलीकांड में दर्ज केस में साथी वकील के नाम का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथी वकील को जानबूझकर इसमें फंसाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने बिना जांच के ही वकील को नामजद कर लिया है, जिसके विरोध में वे एक दिन की हड़ताल पर चले गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साथी वकील की एफ.आई.आर से नाम नहीं हटाया गया तो वे राज्य भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...