Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

​​​​​​​जयपुर में 24 घंटे से पानी की टंकी पर युवक:SI भर्ती रद्द करने की मांग पर अड़े

Date:

 

जयपुर—SI भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द करने की मांग को लेकर जयपुर में 2 युवक टंकी पर चढ़े हैं। रविवार को दोपहर 1 बजे टंकी पर चढ़े युवक अभी तक नीचे नहीं उतरे हैं। दोनों युवकों ने कहा- हमारे कुछ साथियों को CM भजनलाल शर्मा से मिलवाया जाए। इसके बाद CM लेटर जारी कर भर्ती परीक्षा रद्द करने की घोषणा करें। इसके बाद ही वो टंकी पर से उतरेंगे।

रविवार (10 नवंबर) दोपहर करीब 1 बजे लादूराम चौधरी (35) और विकास विधूड़ी (34) हिम्मत नगर स्थित पानी की टंकी पर 2 बैनर लेकर चढ़ गए थे। युवकों ने बैनर पर SI पेपर लीक को लेकर 7 पॉइंट में अपनी मांगें लिखी हैं। इसमें लिखा है- आखिर एसआई भर्ती रद्द क्यों नहीं? ध्यानाकर्षण सत्याग्रह। भजनलाल सरकार से छात्रों का आह्वान, एसआई भर्ती रद्द करो, लीपापोती बंद करो। आखिर फिर से बड़ा सवाल सरकार इस एसआई भर्ती परीक्षा पर कब फैसला करेगी…कब-कब और आखिर कब? दोनों बैनर को लादूराम और विकास ने टंकी पर ही टांग दिया।इसकी सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। दोनों युवकों से बात की, लेकिन उन्होंने नीचे उतरने से इनकार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...