Monday, May 18, 2026
Monday, May 18, 2026

फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस के 2 शूटर काबू:पंजाब पुलिस ने यूपी-STF के साथ चलाया ऑपरेशन

Date:

फिरोजपुर में सितंबर माह में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी पुलिस की एसटीएफ के साथ जॉइंट ऑपरेशन में दो शूटरों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर उन्होंने हत्या की थी। आरोपी तरन-तारन में हुई आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी महल की हत्या में भी शामिल थे।

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है। उन्होंने बातया कि पुलिस मामले की जांच चल रही है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों व्यक्तियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। वे विदेशी गैंगस्टरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे। वहीं, पुलिस इनके नेटवर्क को तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस ने सभी थानों से उनके बारे में डिटेल मांगी है। जल्दी ही पुलिस उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

फिरोजपुर में सितंबर माह में दिलदीप सिंह समेत तीन लोगों की हत्या दिनदहाड़े हुई थी। मृतकों जसप्रीत कौर और आकाशदीप भी शामिल थे। इस दौरान करीब 50 राउंड फायरिंग हुई थी। फिर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में कुछ आरोपियों काे औरंगाबाद से दबोचा था। पुलिस मुताबिक केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से यह ऑपरेशन चलाया गया था। पकड़े गए आरोपियों रविंदर उर्फ रवि पर 8 केस, गुरप्रीत सिंह पर 5 केस, राजबीर सिंह 3, अक्षय पर 1 केस दर्ज थे। आरोपियों पर सारे पर्चे फिरोजपुर में चोरी, NDPS और चोरी के केस दर्ज थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि उनका निशाना दिलदीप था। हत्या के बाद वह ट्रेन से मुंबई गए थे। पुरानी रंजिश को लेकर उन्होंने हत्या का अंजाम दिया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता*

‘आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर...