Monday, August 31, 2026
Monday, August 31, 2026

चंडीगढ़ में रिटायर्ड मेजर जनरल से 82 लाख की ठगी, मुक्तसर से आरोपी गिरफ्तार

Date:

चंडीगढ़–पंचकूला सेक्टर 20 निवासी रिटायर्ड मेजर जनरल को डिजिटल अरेस्ट करके उनसे 82 लाख रुपए ठगने के मामले में पंचकूला सेक्टर 20 साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को मुक्तसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकेश मुक्तसर निवासी के रूप में हुई है।आरोपी के पास से 20 हजार रुपए और मोबाइल बरामद हुआ है। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी मुकेश कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का काम करता है। आरोपी लोगों के बैंक में खाते खुलवाता था उसके बाद उनसे सेल्फ चेक ले लेता था।

इसके बाद खुद जाकर खातों से धोखाधड़ी किए गए पैसे निकलता था। आरोपी को एक ट्रांजैक्शन पर 11 हजार रुपए कमीशन मिलती थी। इस मामले का दूसरा रूपी कार्तिक अभी फरार है। पुलिस कार्तिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related