Monday, May 18, 2026
Monday, May 18, 2026

तिरुपति के इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Date:

 

नेशनल. देश इस समय बम विस्फोट की धमकियों से परेशान है। हाल ही में दिल्ली के स्कूलों और फ्लाइटों के बाद आंध्र प्रदेश के तिरुपति में होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके तीन दिन बाद अब तिरुपति के इस्कॉन मंदिर को भी बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई। धमकी मिलते ही पुलिस और मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत ही फायर ब्रिगेड, पुलिस टीमें, बम निरोधक दस्ते (BDS) और डॉग स्क्वाड के साथ मंदिर की हर जगह तलाशी ली गई, लेकिन मंदिर परिसर में कोई विस्फोटक नहीं मिला। इसके बाद मंदिर की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है और हर आने-जाने वाले की कड़ी चेकिंग की जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्कॉन मंदिर के कर्मचारियों को 27 अक्टूबर को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान के ISI से जुड़े आतंकवादी मंदिर को उड़ा देंगे। धमकी मिलने के बाद बम निरोधक टीम और डॉग स्क्वाड तुरंत मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया, लेकिन वहां से कुछ भी आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने इस धमकी को फर्जी करार दिया है और ईमेल आईडी को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता*

‘आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर...