Monday, May 18, 2026
Monday, May 18, 2026

जल्द ही महिलाओं को मिलेंगे 1100 प्रति माह, इसी पर किया जा रहा काम- सीएम मान

Date:

 

उपचुनाव प्रचार के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज विधानसभा उपचुनाव की पहली वालंटियर मीटिंग के लिए हलका चबेवाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जहां पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया, वहीं विपक्ष पर भी शब्दी हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के लिए एक और बड़ा ऐलान किया। दरअसल, मुख्यमंत्री ने महिलाओं को 1100 रुपये की चुनावी गारंटी देने का भी संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि अब यह उनका अगला लक्ष्य है, जिसके लिए वह काम कर रहे हैं।

जब मुख्यमंत्री वरकरों को संबोधित कर रहे थे तब इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को 1100 रुपये मिलने जा रहे हैं। यह मेरा अगला लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि जैसे जीरो बिजली बिल योजना लागू की गयी है, वैसे ही महिलाओं को हर माह 1100 रुपये मिले।
इसके सिवा मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं, जैसे ही बजट की व्यवस्था हो जायेगी। इसकी घोषणा की जायेगी। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एस एस एफ के सहयोग से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में बड़ी कमी आई है और 6 महीने में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 45 फीसदी की गिरावट दर्ज  की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता*

‘आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर...