Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

लुधियाना में शिव सेना नेता पर हमला

Date:

पंजाब के लुधियाना में बीती रात करीब पौने 12 बजे शिव सेना समाजवादी के व्यापार विंग के प्रधान राजन राणा ,उनके भाई और भतीजे पर स्कूटी सवार युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। राणा के सिर,माथे और बाजू पर चोट आई है। हमलावर मारपीट कर मौके से फरार हो गए जबकि उनका साथी लोगों की मदद से पकड़ा गया। राणा को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। घटना के समय राजन राणा के साथ उनका सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था।राजन राणा ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ छोटे भाई बोबी का जन्मदिन मना कर वापस कार में घर लौट रहे थे। चौड़ा बाजार में पराठे बेचने वालों की रेहड़ियों पर कुछ युवक खड़े थे। उनके भतीजे पीयूष ने सड़क पर रास्ता कम होने के कारण उन युवकों को हार्न बजा दिया। इतने में गुस्से में आए युवकों ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। उन लोगों ने राणा की कार में स्कूटी से टक्कर मारी। जिसके बाद उक्त युवक उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसी युवक ने अपने करीब एक दर्जन युवकों को बुलाकर हमला कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...