Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मनाया जाएगा विजिलेंस जागरूकता सप्ताह

Date:

चंडीगढ़–समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य भर में 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक वार्षिक विजिलेंस जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमें नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के बारे में जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और किसी भी भ्रष्टाचार संबंधी गतिविधि के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी राज्य और उसके नागरिकों की अखंडता और सम्मान के खिलाफ किए गए घृणित अपराध के समान है, चाहे वह सेवा देने वाले या सेवा प्राप्त करने वाले व्यक्ति द्वारा किया गया हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सपना है भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाना और निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के समग्र विकास के माध्यम से लोगों, खासकर पंजाब के युवाओं के चेहरे पर मुस्कान लाना। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में अधिक से अधिक सहयोग दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...