Sunday, May 17, 2026
Sunday, May 17, 2026

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा बहु-करोड़पति धान घोटाले में भगौड़ा गुलशन जैन गिरफ़्तार

Date:

चंडीगढ़, 25 अक्तूबर–पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ( वी. बी.) ने अमृतसर जिले में हुए बहु- करोड़पति धानघोटाले में वांछित भगौड़े ( पी. ओ.) गुलशन जैन को गिरफ़्तार करके अहम सफलता हासिल की है। बताने योग्य है कि गुलशन जैन को अदालत ने साल 2019 में भगौड़ा करार दिया था। विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारित प्रवक्ता ने आज यहाँ बताया कि अमृतसर जिले के जंडियाला के निवासी गुलशन जैन को एफ. आई. आर. नम्बर 44 तारीख़ 05. 04. 2018 के सम्बन्ध में गिरफ़्तार किया गया है। यह केस पुलिस थाना जंडियाला गुरू (अमृतसर ग्रामीण) में आई. पी. सी. की अलग- अलग धाराओं 406, 409, 420, 467, 468, 471, और 120- बी के साथ-साथ भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट 1988 की धारा 13 (1) (डी) और 13 (2) के अंतर्गत दर्ज किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम डी. एफ. एस. ओ. रमिन्दर सिंह बाठ, ए. एफ. एस. ओ. श्रीमती विपन शर्मा, इंस्पेक्टर गुरजिन्दर कुमार, स्टैटिस्टिक टैकनिकल असिस्टेंट ( एस. टी. ए.) परमिन्दर सिंह भाटिया और डी. एफ. एस. सी. अमृतपाल सिंह को पहले ही गिरफ़्तार करके उनके विरुद्ध सम्बन्धित अदालत में चालान भी पेश किया जा चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि मिल के डायरैक्टरों/ मालिकों ने जंडियाला गुरू स्थित पंजाब नेशनल बैंक के साथ भी कथित तौर पर 200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की थी। इस मामले की जांच 24. 04. 2018 को पंजाब विजीलैंस ब्यूरो को सौंपी गई थी। मौजूदा समय विजीलैंस ब्यूरो की विशेष जांच टीम ( एस. आई. टी.) मोहाली में आर्थिक अपराध विंग ( ई. ओ. डब्ल्यू.) के अतिरिक्त इंस्पेक्टर जनरल ( ए. आई. जी.) की निगरानी अधीन आगे जांच जारी है।ज़िक्रयोग्य है कि समर्थ अदालत की तरफ से गुलशन जैन समेत पाँच मुलजिमों को साल 2019 में भगौड़ा करार दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related