Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

राजस्थान के धौलपुर में सड़क हादसा, 12 की मौत:तेज रफ्तार बस ने टेंपो को मारी टक्कर,

Date:

धौलपुर में नेशनल हाईवे-11बी पर तेज रफ्तार बस ने टेंपो को टक्कर मार दी है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि बस का ड्राइवर घायल हो गया। उसे धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। मरने वालों में 8 बच्चे बताए जा रहे हैं।मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी डेड बॉडी को बाड़ी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे बाड़ी उपखंड में हुआ।जानकारी के मुताबिक, बाड़ी शहर की करीम कॉलोनी, गुमट के रहने वाले परिवार के करीब 15 लोग सरमथुरा इलाके के बरौली में बहन के घर भात भरने गए थे। शादी समारोह में शामिल होकर देर रात को सभी टेंपो से बाड़ी लौट रहे थे।

रात करीब 11 बजे नेशनल हाईवे-11 बी पर सुन्नीपुर गांव के पास धौलपुर से जयपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने टेंपो को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे दूसरे वाहन सवार मौके पर रुके और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टेंपो सवार लोगों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related