Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पंजाब में उप चुनावों की तारीखों का ऐलान

Date:

पंजाब  : पंजाब के 4 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनावों की तारीखों की घोषणा हो गई है। पंजाब की 4 सीटों पर   13 नवंबर को चुनाव होंगे। आज इलेक्शन कमीशन ने इन तारीखों का ऐलान किया है। इसी के साथ ही पंजाब के उप चुनावों के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इसी के साथ ही 18 अक्टूबर को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू होगी जोकि 25 अक्टूबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों पर जांच 28 अक्टूबर को होगी और नामांकन पत्र वापस लेने की  आखिरी तारीख 30 अक्टूबर को है। फिर 13 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।

बता दें कि जिन 4 सीटों पर उपचुनाव होने है वहां के विधायक अब सांसद बन गए हैं। उन्होंने विधानसभा सीटों से इस्तीफा दे दिया है। बरनाला से विधायक गुरमीत सिंह अब संगरूर से सांसद हैं, जबकि गिद्दड़बाहा के पूर्व विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लुधियाना से, राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर से और डेरा बाबा नानक से विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर से सांसद बने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related