Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

लुधियाना में AAP नेता को बनाया बंधक:यूथ प्रधान बोले-पिस्टल की बट से किया हमला

Date:

पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी के जिला यूथ प्रधान सोनू कल्याण को ढ़ाई घंटे पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है। ये घटना हैबोवाल के गोपाल नगर की है। सोनू कल्याण ने थाना हैबोवाल में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी हुई है।

सोनू कल्याण ने कहा कि 10 अक्टूबर की रात वह अपने पार्टी आफिस के बाहर किसी निजी काम से जाने के लिए एक दोस्त का इंतजार कर रहा था। तभी वहां 25 से 30 युवक आए। उन लोगों आते ही पिस्तौल तान दी। गाली-गलौज करते हुए उन लोगों ने उसे कार में जबरन बैठाया। वह लोग उसे किसी समारोह में जबरदस्ती ले गए। उन लोगों ने जांघ पर पिस्तौल रख कर कहा कि जो वह कहेंगे समारोह में वही बोलना पड़ेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related