बाबा सिद्दीकी मर्डर- आरोपी का बोन टेस्ट हुआ:नाबालिग होने का दावा खारिज

मुंबई में NCP (अजित गुट) के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। कुल 6 आरोपी है, इसमें तीन गिरफ्तार हो चुके। 3 फरार हैं।

हरियाणा के गुरमेल और यूपी के धर्मराज को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। तीसरी गिरफ्तारी पुणे से हुई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले शुभम के भाई प्रवीण लोनकर को अरेस्ट किया।

यूपी के ही एक अन्य आरोपी शिव, पंजाब के जीशान और शुभम की तलाश जारी है। मुंबई कोर्ट ने गुरमेल को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है। धर्मराज ने खुद को नाबालिग बताया था।

मजिस्ट्रेट के सामने उसका बोन टेस्ट करवाया गया। इसे बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट कहते हैं। इसमें शरीर के कुछ खास हिस्सों की हड्डियों का एक्सरे किया जाता है। उनकी बनावट, ताकत और घनत्व से शख्स की उम्र का पता लगाया जाता है। टेस्ट में धर्मराज की उम्र 18 साल से ज्यादा निकली है।

उधर 13 अक्टूबर की रात 10.30 बजे मुंबई के मरीन लाइंस स्टेशन के सामने बड़ा कब्रिस्तान में बाबा सिद्दीकी को दफनाया गया। उन्हें स्टेट ऑनर भी दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *